Tecno POVA Curve 2 5G आ गया है 8000mAh की बैटरी के साथ, इतना स्लिम फोन देख कर आप भी हो जाओगे हैरान

0
7
Tecno POVA Curve 2 5G
Tecno POVA Curve 2 5G (Image Source: Yogesh Brar)

ऑलराइट दोस्तों Tecno अपना नया Tecno POVA Curve 2 5G लेके आ गया है। और अगर आप POVA सीरीज को जानते हो तो आपको पता होगा कि Tecno इस सीरीज में परफॉर्मेंस और बैटरी पर सबसे ज्यादा फोकस करता है। अच्छे चिपसेट, बड़ी बैटरी और एक यूनिक डिजाइन के साथ Tecno हमेशा कुछ अलग देने की कोशिश करता है।

WhatsApp Channel Follow Now
Telegram Group Join Now

लेकिन इस बार Tecno POVA Curve 2 5G में कुछ ऐसी चीजें दी गई हैं जो इसे और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग बनाती हैं। खासकर इसकी बैटरी, स्लिमनेस और इन-हैंड फील आपको पहली बार में ही इंप्रेस कर देगी।

हाथ में लेते ही नहीं होगा यकीन, 8000mAh बैटरी के साथ इतना स्लिम फोन

दोस्तों सबसे पहले बात करते हैं इसकी बैटरी और डिजाइन की। अगर आप इस फोन को हाथ में लोगे तो आप कभी इमैजिन नहीं करोगे कि इसमें 8000mAh की इतनी बड़ी बैटरी दी गई है। क्योंकि फोन की मोटाई करीब 7.5mm के आसपास है, जो इस बैटरी कैपेसिटी के हिसाब से बहुत ज्यादा स्लिम है।

इन-हैंड फील भी काफी शानदार है। फोन का वजन करीब 195 ग्राम है और यह आसानी से हाथ में फिट हो जाता है। इसका डिजाइन फ्यूचरिस्टिक और टेक-इंस्पायर्ड लुक देता है, जिससे यह फोन काफी प्रीमियम लगता है। खास बात यह है कि पावर बटन में दिया गया ऑरेंज एक्सेंट इसे और भी ज्यादा यूनिक बनाता है।

144Hz Curved AMOLED डिस्प्ले देता है फ्लैगशिप जैसा एक्सपीरियंस

अब बात करते हैं डिस्प्ले की। Tecno POVA Curve 2 5G में 6.78 इंच का 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो इस फोन को फ्लैगशिप जैसा लुक देता है। यह डिस्प्ले 144Hz हाई रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग बेहद स्मूद हो जाती है।

इसके अलावा इसमें 4500 nits तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे आप तेज धूप में भी स्क्रीन को आसानी से देख सकते हो। फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो करीब 93 से 94 प्रतिशत है, क्योंकि इसमें बेज़ल और चिन काफी पतले दिए गए हैं। इसकी वजह से वीडियो देखना और गेम खेलना काफी इमर्सिव लगता है।

पोर्ट्स और बटन प्लेसमेंट

अगर पोर्ट्स और बटन की बात करें तो फोन के नीचे की तरफ SIM कार्ड ट्रे, माइक्रोफोन, USB Type-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दी गई है। वहीं फोन के राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर मिलता है, जिसमें पावर बटन ऑरेंज एक्सेंट के साथ आता है और काफी प्रीमियम लगता है।

फोन के ऊपर की तरफ नॉइस कैंसिलिंग माइक्रोफोन दिया गया है, जबकि लेफ्ट साइड पूरी तरह से क्लीन रखा गया है, जिससे फोन का डिजाइन और ज्यादा साफ और प्रीमियम लगता है।

50MP कैमरा मिलता है, लेकिन मेन फोकस कैमरा नहीं है

कैमरा की बात करें तो Tecno POVA Curve 2 5G के पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है, जिससे आप अच्छी सेल्फी और वीडियो कॉल कर सकते हो।

इस फोन से आप 2K 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकते हो। अगर लाइट अच्छी होगी तो फोटो और वीडियो अच्छे मिलते हैं, लेकिन लो लाइट में कैमरा परफॉर्मेंस थोड़ी एवरेज रहती है। क्योंकि इस फोन का मेन फोकस कैमरा नहीं बल्कि बैटरी, डिजाइन और परफॉर्मेंस है।

Dimensity 7100 प्रोसेसर देता है स्मूद परफॉर्मेंस

अब बात करते हैं इसके परफॉर्मेंस की। Tecno POVA Curve 2 5G में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है, जो इस प्राइस सेगमेंट में अच्छा परफॉर्म करता है। इसका AnTuTu स्कोर करीब 7.5 से 8 लाख के आसपास आता है, जिससे आप अंदाजा लगा सकते हो कि यह फोन काफी स्मूद परफॉर्मेंस देता है।

आप इस फोन में BGMI, COD Mobile जैसे गेम्स आसानी से खेल सकते हो और रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी कोई समस्या नहीं आती। इसमें LPDDR5X RAM दी गई है, जिससे मल्टीटास्किंग काफी स्मूद रहती है। हालांकि इसमें UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है, अगर UFS 3.1 होता तो परफॉर्मेंस और भी बेहतर हो सकता था।

45W फास्ट चार्जिंग और Gorilla Glass 7i का सपोर्ट

Tecno POVA Curve 2 5G में 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे फोन को जल्दी चार्ज किया जा सकता है। इतनी बड़ी बैटरी होने के कारण यह फोन आसानी से एक से दो दिन तक चल सकता है।

इसके अलावा फोन की स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है, जिससे फोन ज्यादा सुरक्षित और ड्यूरेबल बन जाता है।

Tecno POVA Curve 2 5G की कीमत

Tecno ने इस फोन को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसका 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹27,999 में आता है, जबकि 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹29,999 में उपलब्ध है।

ओवरऑल Tecno POVA Curve 2 5G कैसा है?

अगर ओवरऑल Tecno POVA Curve 2 5G की बात करें तो इसकी सबसे बड़ी ताकत इसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी, स्लिम और प्रीमियम डिजाइन और 144Hz Curved AMOLED डिस्प्ले है। इस प्राइस सेगमेंट में इतनी बड़ी बैटरी और इतना स्लिम डिजाइन बहुत कम देखने को मिलता है।

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हो जिसमें बैटरी बहुत बड़ी हो, डिजाइन प्रीमियम हो और परफॉर्मेंस भी अच्छा मिले, तो Tecno POVA Curve 2 5G आपके लिए एक बहुत अच्छा और इंटरेस्टिंग ऑप्शन बन सकता है।

ये भी पढ़ें: