No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home Hindi

Google Pixel Camera App में आया नया Teaching Center, अब स्टूडेंट्स भी सीख सकेंगे प्रो लेवल फोटोग्राफी

Tanuja Mahta by Tanuja Mahta
June 28, 2025
in Hindi
0
Google Pixel Camera App में आया नया Teaching Center, अब स्टूडेंट्स भी सीख सकेंगे प्रो लेवल फोटोग्राफी

Google Pixel Camera App में आया नया Teaching Center

Share on FacebookShare on Twitter

अगर आप स्टूडेंट हैं और मोबाइल से अच्छी फोटोग्राफी सीखना चाहते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है Google Pixel फोन के कैमरा ऐप में अब एक नया फीचर आया है जिसे Teaching Center कहा जा रहा है इस नए फीचर की मदद से आप अपने फोन पर ही मैक्रो फोटो, टाइम-लैप्स, स्लो मोशन, पोर्ट्रेट और लॉन्ग एक्सपोजर जैसी प्रोफेशनल फोटोग्राफी टेक्निक आसानी से सीख सकते हैं वो भी बिल्कुल मुफ्त में! आइये आगे जानते हैं कैसे और क्या करना है।

WhatsApp Channel Follow Now
Telegram Group Join Now

क्या है Google Pixel का Teaching Center?

Teaching Center एक ऐसा सेक्शन है जो आपको कैमरा ऐप में ही मिलेगा यहां आप सीख सकते हैं कि अलग-अलग फोटोग्राफी मोड कैसे काम करते हैं और उन्हें कब इस्तेमाल करना चाहिए यह फीचर उन स्टूडेंट्स या फोटोग्राफी के शुरुआती सीखने वालों के लिए बहुत फायदेमंद है जो मोबाइल कैमरा से कुछ नया और प्रोफेशनल करना चाहते हैं।

Teaching Center
Teaching Center

यह नया Teaching Center फीचर Pixel 6 और उसके बाद के सभी मॉडल्स में मिलेगा। इसके लिए आपको अपने कैमरा ऐप को वर्जन 9.9 में अपडेट करना होगा।

Teaching Center का इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है सबसे पहले आप अपने Pixel फोन के कैमरा ऐप को अपडेट करें और फिर ऐप खोलें कैमरा ऐप की स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर एक “?” बटन दिखाई देगा उस पर टैप करें। इसके बाद आपके सामने Teaching Center खुल जाएगा इसमें आपको अलग-अलग फोटोग्राफी मोड्स जैसे मैक्रो फोकस, पोर्ट्रेट मोड, लॉन्ग एक्सपोजर, टाइम-लैप्स और स्लो मोशन वीडियो के बारे में डिटेल जानकारी मिलेगी हर मोड के साथ एक छोटा इंट्रोडक्शन और सैंपल इमेज दिखाई जाती है जिससे आप पहले उसे समझ सकें और फिर खुद ट्राय कर सकें।

सबसे खास बात – “कैसे करें” गाइड

Teaching Center में सबसे खास बात यह है कि इसमें हर फोटोग्राफी मोड के साथ एक “How To” सेक्शन मौजूद है। यहां Google की तरफ से स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी दी गई है कि आप कैसे किसी खास टेक्निक को अपने कैमरे में इस्तेमाल कर सकते हैं इस जानकारी के बाद आप उसी मोड को तुरंत आज़मा सकते हैं क्योंकि स्क्रीन के निचले हिस्से में ही “Open Camera” का बटन दिया गया है, जिससे आप सीधे फोटोग्राफी शुरू कर सकते हैं।

क्यों है ये फीचर खास स्टूडेंट्स के लिए?

यह फीचर खासतौर पर उन स्टूडेंट्स के लिए फायदेमंद है जो फोटोग्राफी में करियर बनाना चाहते हैं या फिर अपने इंस्टाग्राम, यूट्यूब चैनल या कॉलेज प्रोजेक्ट्स के लिए अच्छी फोटो और वीडियो बनाना सीखना चाहते हैं। यहां तक कि अगर आप बस शौकिया तौर पर कैमरा यूज़ करना चाहते हैं और कुछ नया सीखना चाहते हैं, तो भी यह Teaching Center आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।

[ स्रोत ]

Previous Post

Oppo Reno 15 Series Leak: Oppo’s Upcoming Flagship May Feature 200MP Camera and Wireless Charging

Next Post

Oppo’s Affordable Premium 5G Smartphone for Everyone: 12GB RAM, 256GB Storage, and 80W Fast Charging – Oppo Reno 8 Pro 5G

Tanuja Mahta

Tanuja Mahta

तनूजा महेता जी दी इंडोक्स की लेखिका हैं, जहाँ वे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन कर, जीएसटी और आयकर संबंधी लेख लिखती हैं। वह अपना समय अलीगढ़ और नई दिल्ली के बीच बिताती हैं, और उन्होंने भारत भर के प्रकाशनों के लिए एक रिपोर्टर, पॉडकास्टर और संपादक के रूप में काम किया है।

Next Post
Oppo Reno 8 Pro 5G

Oppo's Affordable Premium 5G Smartphone for Everyone: 12GB RAM, 256GB Storage, and 80W Fast Charging – Oppo Reno 8 Pro 5G

Vivo Y56 5G

Vivo’s Budget Luxury 5G Phone with DSLR-Like Camera Launched at an Affordable Price: Vivo Y56 5G

Royal Enfield Hunter 350

Royal Enfield 350 Launched in New Model with 349cc Engine and Impressive 40 Kmpl Mileage

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Editorial Policy
  • Disclaimer

© 2026 The Indox

No Result
View All Result
  • About Us
  • Authors
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Editorial Policy
  • Home
  • Latest News
  • Privacy Policy

© 2026 The Indox